गोरखपुर, अप्रैल 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा पुलिस ने सोमवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नाम व जन्मतिथि बदलकर अवैध रूप से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर हरिलवा निवासी संजय गिरी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि संजय गिरी के खिलाफ पिछले वर्ष धोखाधड़ी व पासपोर्ट अधिनियम के तहत का केस दर्ज था। वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम के एसआई मनोज कुमार सिंह, राजेश यादव, कांस्टेबल राहुल मौर्य ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक संजय गिरी ने पहले पासपोर्ट में संजय गिरी, जन्मतिथि 05 सितम्बर, 1991 तथा दूसरे पासपोर्ट में नाम संजय और जन्मतिथि 17 दिसम्बर 1992 दिखाया था। जांच में पकड़े जाने के बाद झंगहा पुलिस ने केस दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.