जमुई, मार्च 20 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई जिले के सिकंदरा पुलिस द्वारा जब्त मवेशियों को थाना में मुंशी का कार्य करने वाले चौकीदार कुमुद रंजन सिंह के द्वारा अवैध रूप से बेचे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। मामले का खुलासा होने के बाद एसपी मदन कुमार आनंद ने सख्त रूप अपनाते हुए चौकीदार कुमुद रंजन व साजिश में शामिल पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ सख्त रूप अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी। इस मामले में उन्होंने एसडीपीओ सतीश सुमन को जांच करने का आदेश दिया था। जिसके बाद बुधवार को एसडीपीओ सतीश सुमन खुद सिकंदरा थाना पहुंचे और पूरे प्रकरण की गहन जांच की। विदित हो कि सिकंदरा पुलिस द्वारा जब्त किए गए 35 मवेशियों में से 15 मवेशियों को अवैध रूप से बेचे जाने के मामले में चौकीदार कुमुद रंजन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.