शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शहर और विकास क्षेत्र में बिना अनुमति हो रहे निर्माणों पर शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। उपाध्यक्ष सह डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार को एडीएम अरविंद कुमार और एसडीए की टीम ने विकास क्षेत्र के कई इलाकों में चल रहे अवैध निर्माण और अवैध भू-विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई की। मौके पर निर्माण कार्य रुकवाते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए और कुछ निर्माण सील कर दिए गए। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अरविंद कुमार, अवर अभियंता और शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के अन्य स्टाफ ने लोधीपुर, हथौड़ा बुजुर्ग, अटसलिया, मौहम्मदी रोड और लौका क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान इन क्षेत्रों में दर्जनों स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण और प्लाटिंग का कार्य होता पाया गया। टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.