गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जीडीए में शमन यानी कम्पाउंडिंग की प्रक्रिया एक बार पुन: बहाल हो गई है। इसके साथ ही प्राधिकरण सचिव उदय प्रताप सिंह ने प्राधिकरण में सभी 4 जोन और उनके सब जोन के लिए कम्पाउंडिंग से आय अर्जित के लिए 5.55 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जल्द ही मानचित्र समाधान शिविर की तिथियां भी घोषित होंगी। अवैध निर्माण करने वालों को इस बाबत जागरूक भी किया जाएगा। तकरीबन ढाई साल ने जीडीए में शमन यानी कम्पाउंडिंग की प्रक्रिया ठप थी। स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अनाधिकृत निर्माण और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में शासन की ओर से भी दिशा-निर्देश पिछले दिनों जारी किए थे। जिस पर शमन (कम्पाउंडिंग) की प्रक्रिया पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया। शमन मानचित्र के लिए निर्धारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.