गुड़गांव, जुलाई 17 -- सोहना, संवाददाता। शहर के वार्ड 12 में अवैध निर्माण के खिलाफ वन विभाग की ओर से चलाए जाने वाला अभियान स्थागित हो गया है। जिसका कारण कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात होने के कारण वन विभाग ने अभियान कुछ दिनों के लिए रोक दिया है। शहर की वार्ड नंबर 12 की आईटीआई, पहाड़ कॉलोनी व नट कॉलोनी में अवैध निर्माण को गिराने लिए वन विभाग द्वारा दिए गए 72 घंटे की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गई। बुधवार को वन विभाग को अरावली पहाड़ी समेत धरातल पर अवैध निर्माण को गिराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई थी। लेकिन पुलिस बल न मिलने के कारण वन विभाग अपने अभियान को अंजाम नहीं दे सका। वन विभाग अब पुलिस बल मिलने के बाद ही अपने अभियान को अमलीजामा पहना सकेगा। महाशिवरात्रि तक बढ़ा इंतजार: वन विभाग को अवैध निर्माण गिराने के लिए वर्तमान समय में पुल...