नोएडा, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की तरफ यह मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि प्राधिकरण के मना करने के बावजूद भी आरोपी जबरन जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिसरख कोतवाली प्रभारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक राजीव कुमार ने अवैध निर्माण के मामले में शिकायत की है। सहायक प्रबंधक ने बताया कि बिसरख क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित खसरा संख्या 323, 325 व 332 की भूमि प्राधिकरण की अर्जित व कब्जा प्राप्त भूमि है। इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से दुकान व मकान का निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण के कर्मचारियों ने कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.