पलामू, अक्टूबर 11 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। पलामू एसपी के निर्देश पर पिपराटांड़ एवं पांकी में अफीम (पोस्ता) एवं गांजा जैसी अवैध नशीली फसलों की खेती रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के गिरी में बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और स्थानीय मुखिया की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। किसानों को नशीली फसलों के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और वैकल्पिक खेती के विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। जबकि पांकी थाना क्षेत्र के हेडूम एवं गड़ीहारा में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण महिला-पुरुष, युवक-युवतियां एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। किसानों को चेताया गया कि अवैध खेती में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्हें चावल, गेहूं, चना, सरसों, मसूर, सोयाबीन, मूंगफली, बाजरा जैस...