गढ़वा, मई 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों पर कड़ाई जारी है। शुक्रवार को उन्होंने एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार दुलदुलवा गांव जाकर गोपनीय तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्हें आधा दर्जन अवैध शराब भट्ठियों में शराब बनते हुई मिली। मिनी फैक्ट्रीयों की शक्ल में जहर रूपी अवैध शराब की धधकती हुई भट्ठियां खुले आसमान के नीचे सरेआम चलते देखकर उन्होंने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने बिना पुलिस को बुलाए ही अपने चालक और अंगरक्षकों की मदद से सभी भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। वहीं कुछ मिट्टी के जर्जर घरों में रखे महुआ जावा को भी सड़क पर फेंक दिया गया । उल्लेखनीय है कि इस गांव में एसडीएम द्वारा इसी सप्ताह पहले भी दो बार कार्रवाई की जा चुकी है। तीसरे दिन की कार्रवाई में लगभग 700 किलो अर्द्ध निर्मित श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.