मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने सोमवार को सिकंदरपुर लेकफ्रंट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कम्युनिटी हॉल, बोट क्लब, स्कल्पचर गार्डन और धोबी घाट के चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी काम को निर्धारित समय के भीतर पूरा कराने का निर्देश निर्माण कंपनी के अधिकारियों को दिया। नगर आयुक्त ने इस दौरान लेकफ्रंट के चारों ओर साफ-सफाई का प्रबंध सही नहीं पाने पर सफाई शाखा के प्रभारी को निर्देश दिए। कहा कि इसकी नियमित व प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। परिसर और आसपास अवैध रूप से संचालित दुकानों व अतिक्रमण को शीघ्र हटाने को कहा। वहीं निरीक्षण के दौरान बिना निर्धारित यूनिफॉर्म के तैनात सुरक्षा गार्डों को देख व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.