सिमडेगा, फरवरी 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने अवैध रुप से काट कर रखे गए करीब एक लाख रुपए की अवैध जब्त की है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। बताया गया कि ठेठईटांगर थाना के रिपोटोली में अवैध रुप से लकड़ी का बोटा काटकर रखा गया था। सूचना के आलोक में वन विभाग की टीम ने 35 बोटा लकड़ी जब्त किया। जब्त लकड़ी का बाजार मुल्य करीब एक लाख रुपए बताया जा रहा है। बताया गया कि अवैध तरीके से पेड़ काटने और लकड़ी को तस्करी के लिए स्टोरेज करने के लिए तस्कर द्वारा कार्य किया गया था। रेंजर शंभू शरण चौधरी ने बताया कि टीम के द्वारा लकड़ी तस्कर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि वन अधिनियम की सुसंगत धाराओ के तहत कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...