सिमडेगा, अगस्त 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध एक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें तीन लोगों के गिरफ्तारी हुई है। वही नौ लोग फरार हो गए। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर राजू नयन ने बताया कि डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग के द्वारा सायपुर, डेली मार्केट और कसडेगा में अवैध शराब बिक्री और चूलाई के खिलाफ छापेमारी की गई। छापामारी अभियान में विभिन्न घरों में छापामारी करते हुए उत्पाद विभाग के द्वारा 40 लीटर महुआ शराब और 500 क जावा महुआ जब्त कर इसे नष्ट किया गया। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान तीन लोगों को उत्पाद विभाग के द्वारा अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा गया। वही नौ लोग उत्पाद पुलिस को देखकर फरार हो गए। उत्पाद पुलिस ने तीनों ल...