गया, मार्च 19 -- रौशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैताल गांव के निकट मोरहर नदी से अवैध गिट्टी लदे दो ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। दोनों ट्रैक्टर चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाने के नागर व नावाडीह के फूटानी मांझी और राजेश भारती है। रौशनगंज के थानाध्यक्ष अनु राजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया। दोनों पर अवैध तरीके से गिट्टी लदा हुआ था। दोनों ट्रैक्टर चालक ने गिट्टी का कोई चालान नहीं दिखाया। खनन विभाग को सूचना दी गई फिर ट्रैक्टर मालिक और चालक पर एफआईआर दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.