मुंगेर, अप्रैल 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता । गंगा घाट से अवैध तरीके से गंगा बालू का उत्खनन लगातार जारी है। खनन विभाग की छापेमारी के बाद भी गंगा बालू का अवैध उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम सफियासराय थानान्तर्गत डकरानाला के समीप से अवैध गंगा बालू लदा एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया। हालांकि इस दरम्यान ट्रैक्टर का चालक मौका देख कर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस द्वारा खनन विभाग को दी गई। सूचना पर खनन निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सफियासराय थाना पहुंचे। बिना नंबर वाले ट्रैक्टर पर 100 सीएफटी गंगा बालू लोड था। खनन निरीक्षक द्वारा बिना चालान के गंगा बालू को अवैध बताते हुए ट्रैक्टर के चेसिस नम्बर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही 01 लाख रुपया जुर्माना निर्धारित किया गया। जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.