रांची, अक्टूबर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा में आदिवासियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने कहा कि तांबो चौक पर हुई बर्बर पुलिसिया कार्रवाई ने झारखंड सरकार का अमानवीय चेहरा सामने ला दिया है। यह हमला कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की हिफाजत करने वाला राज्य-प्रायोजित आतंक है। मरांडी ने कहा कि ग्रामीण भाई-बहन शांतिपूर्वक नो इंट्री नियम लागू करने की मांग कर रहे थे, ताकि उन्हें अवैध बालू और लौह अयस्क ढोने वाले उन किलर ट्रकों से मुक्ति मिल सके, जो पिछले एक साल में 100 से अधिक निर्दोष जिंदगियों को कुचल चुके हैं। लेकिन सरकार का यह अड़ियल रवैया कि वह नो इंट्री नहीं लागू कर रही, इसका कारण बेहद भयावह है। मरांडी ने कहा कि यह पूरा मार्ग अवैध खनन सिंडिकेट की जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.