रामपुर, जनवरी 16 -- अवैध खनन, अनधिकृत खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं एआरटीओ द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 16 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के अनुसार अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न मार्गों पर कुल 1083 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 16 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के अंतर्गत 04 वाहनों पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन से संबंधित प्रकरणों में चालान की कार्यवाही की गई, जबकि 12 वाहनों पर एआरटीओ विभाग द्वारा ओवरलोडिंग एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन के दृष्टिगत चालान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग जैसी गतिव...