पटना, दिसम्बर 10 -- बालू का अवैध खनन रोकने के लिए जिले के चार थाना क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की विशेष टीम बनाई गई है। टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी। पटना में जिन थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक बालू का अवैध खनन होता है उनमें मनेर, बिहटा, रानी तालाब और पालीगंज थाना के इलाके शामिल हैं। बालू मंडियों की जांच के लिए भी एक अलग टीम बनाई गई है। जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक में पाया गया कि पटना जिले में सबसे अधिक बालू का अवैध खनन मनेर, बिहटा, रानी तालाब और पालीगंज थाना क्षेत्र में हो रहा है। खनन में वर्चस्व को लेकर कई बार दो गुटों में गोलीबारी भी हुई है। इस पर पाबंदी लगाने के लिए इन थाना क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। सोमवार की रात अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ दीघा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई हु...