गुमला, मार्च 8 -- गुमला संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने कहा कि अवैध खनन,परिवहन और भंडारण रोकने में टास्क फोर्स की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिससे अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। डीसी ने विशेष रूप से रात्रि में अवैध खनिज परिवहन की सघन जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने खनिज लदे वाहनों की परिवहन चालान और ओवरस्पीडिंग की सख्त जांच करने और खनिज वाहनों को ढंककर परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके अलावे खनन पट्टा और क्रशर इकाइयों की नियमित जांच का भी निर्देश दिया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.