चंदौली, अक्टूबर 14 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा रेंज के ललमनियां पहाड़ी के प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर सोमवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने अवैध खनन में संयुक्त ट्रैक्टर को सीज करने के साथ ही खनन कार्य में लगे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वन विभाग के कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा है। चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि रेंज के ललमनियां पहाड़ी अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर छापेमारी की गई। जहां से अवैध खनन का बोल्डर लेकर जा रही ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया। वहीं पहाड़ी में खनन कार्य में लगे हाजीपुर गांव निवासी दुलारे, विशाल और गुड्डू को हिरासत में लिया गया। रेंजर ने बताया कि ट्रैक्टर को रेंज कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.