आरा, मार्च 18 -- -नीलामी में सबसे अधिक 17 ट्रक, छह पोकलेन और एक-एक लोडर व ट्रैक्टर शामिल -नीलामी में शामिल वाहनों पर लदे खनिज सहित 1.10 करोड़ रुपये रखी गई है कीमत आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में बालू के अवैध खनन और ढुलाई के दौरान जब्त 25 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया आज बुधवार को पूरी की जायेगी। समाहर्ता सह जिला दंडाधिकारी डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से नियमानुसार इन वाहनों को नीलाम किया जा रहा है। प्राप्त निविदा संबंधित कागजातों की जांच के बाद डीएम के समक्ष आज जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। नीलामी में शामिल वाहनों में सबसे अधिक 17 ट्रक, छह पोकलेन और एक-एक लोडर व ट्रैक्टर शामिल हैं। ये सभी वाहन वर्ष 2023 से लेकर 2024 तक जिले के विभिन्न थानों में बालू का अवैध खनन और ढुलाई करते पकड़े गये थे। विभाग की ओर से इन सभी वाहनों पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.