जहानाबाद, मार्च 25 -- मेहंदीया, एक संवाददाता। अवैध बालू खनन को लेकर परासी पुलिस एवं खनन विभाग की टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के बाथे के सोनतटीय घाट पर कार्रवाई की गई, जहां से दो पोकलेन और एक ट्रैक्टर सहित अन्य सामान बरामद किए गए। परासी थानाध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाथे सोनतटीय घाट से अवैध बालू का खनन भोजपुर के कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है। जिसके बाद परासी पुलिस एवं खनन विभाग उक्त घाट पर कार्रवाई करने निकल गई। पुलिस को देखते ही अवैध खनन में लगे बहुत सारे ट्रैक्टर एवं जेसीबी भागने में सफल हो गए। लेकिन मौके से दो पोकलेन एवं एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की इस कारवाई का बालू माफिया द्वारा कड़ा विरोध किया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। बालू माफिया हर हाल में पोकलेन को छुड़ाना चाह रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.