मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। कछवां में अवैध मिट्टी व गंगा बालू खनन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में डीएम प्रियंका निरंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त कुल 82 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दो डंपर व एक जेसीबी को सीज कर जांच में जुट गई है। एफआईआर में 45 कछवां व 37 बरैनी गांव के अभियुक्त शामिल हैं। डीएम की कार्रवाई से जिले के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कछवां थाना क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम सदर गुलाबचंद द्वितीय ने पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार की रात कछवां क्षेत्र में बेखौफ चल रहे अवैध मिट्टी-बालू खनन स्थल पर छापेमारी की। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.