रांची, अगस्त 27 -- रांची। अवैध खनन से जुड़े 1250 करोड़ रुपए से अधिक मनी लाउंड्रिंग मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी सुनील यादव के जब्त सामान को रिलीज करने की मांग वाली याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही आगे की सुनवाई के लिए 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है। सुनील यादव ने ईडी द्वारा जब्त किए गए सामान रिलीज करने की गुहार लगाते हुए 25 जून को याचिका दाखिल की है। ईडी ने कुर्की के दौरान सुनील यादव का घरेलू सामान जब्त किया था। कुर्की के बाद 23 अगस्त 2023 को उसकी गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.