देहरादून, फरवरी 23 -- रुड़की। तहसील रुड़की क्षेत्र के ग्राम किशनपुर जमालपुर और हरजौली जट्ट में अवैध रेत खनन के विरोध में भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल व नायब तहसीलदार यूसुफ अली को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पिछले काफी समय से गांव में कुछ लोग नदी में लगभग 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और एक जेसीबी मशीन की मदद से दिन-रात अवैध खनन कर रहे हैं। खनन की गई रेत को ओवरलोड वाहनों में भरकर गांव के बीच से ले जाया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरा बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...