बिजनौर, अप्रैल 30 -- नगीना देहात क्षेत्र के मौजा फजलपुर पहाडा में सरकार द्वारा आवंटित पट्टे की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। इस दौरान खनन भरने को लेकर दो समूहों में विवाद हो गया, जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई। शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर दोनों समूहों के 37 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 33 ट्रैक्टर-ट्रालियां बरामद कीं। हल्का लेखपाल विजय प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। एसडीएम नगीना आशुतोष राम प्यारे जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकार अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों के 37 लोगों को धारा 370 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल की तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.