औरैया, नवम्बर 12 -- फोटो: 7 डंपरों पर कार्रवाई करती पुलिस। बेला, संवाददाता। जिले में अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने छापेमारी कर चार डंपरों से कुल 1 लाख 76 हजार 750 रुपये का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में खनन एवं खनिज अधिकारी वशिष्ट यादव तथा थाना बेला प्रभारी निरीक्षक गंगादास गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में अवैध खनन और मिट्टी परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान चार डंपरों को खनन नियमों के उल्लंघन में पकड़ा गया, जिन पर विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.