बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता मप्र के सीमा क्षेत्र में रंज नदी पर नरैनी तहसील क्षेत्र के चंदवारा खदान में अवैध खनन को लेकर मप्र पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। यहां पर अजय गढ़ पुलिस, माइनिंग अफसर व राजस्व कर्मियों ने सीमा क्षेत्र में खनन पर दो पोकलैंड को कब्जे में लिया है। जिसको लेकर हंगामा हो गया। जिसके बाद तहसील नरैनी प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...