भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अवैध खनन और परिवहन मामले में पुलिस कार्रवाई करने में पिछड़ रही। भागलपुर सहित सभी जिलों में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर हुई कार्रवाई की पुलिस मुख्यालय में समीक्षा की गई। समीक्षा में पता चला कि अवैध खनन के 25 प्रतिशत मामलों में भी पुलिस कोर्ट में चार्जशीट नहीं कर रही। पुलिस मुख्यालय ने जनवरी 2022 से जनवरी 2025 तक की समीक्षा की जिसमें पता चला कि राज्य भर में इस दौरान अवैध खनन को लेकर कुल 13630 केस दर्ज हुए जिनमें सिर्फ 2383 केस में ही पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया है। मुख्यालय ने यह भी याद दिलाया है कि बिहार खनिज नियमावली 2019 के नियम 69 के तहत राज्य स्तरीय खनन टास्क फोर्स गठित है। इसकी बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में की जानी है। उक्त बैठक का एक मुख्य एजेंडा अवैध खनन, परिवहन व भंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.