सिमडेगा, अगस्त 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जिले में अवैध खनन, गैरकानूनी गतिविधि और नशा के खिलाफ प्रशासन पुरी तरह से सख्त नजर आ रही है। रविवार की सुबह डीसी कंचन सिंह और एसपी एम. अर्शी के निर्देश पर अवैध बालू खनन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। एसडीओ प्रकाश रंजन ज्ञानी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र स्थित लरबा- शिवनाथपुर पथ में जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई हेतु थाने को सुर्पुद किया गया। इसी क्रम में एसडीओ ने वहां से गुजर रही एक कार को रोक कर जांच कराई। जांच के क्रम में कार से लगभग 60 किलो गांजा बरामद किया गया। एसडीओ के निर्देश पर कोलेबिरा पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे उत्तर प्रदेश निवासी संजय कुमार और आकाश कुमार यादव को गिरफ्तार करते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.