संभल, फरवरी 24 -- थाना असमोली क्षेत्र के गांव हीरापुर में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खनन निरीक्षक शिवम कुमार ने मिट्टी खुदाई कर रही एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार जेसीबी माता वाली पट्टी स्थित एक ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी निकाल रही थी। मौके पर जांच के दौरान जेसीबी संचालक के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। भट्ठा स्वामी ने रॉयल्टी जमा होने की बात कही, लेकिन प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जिस खेत से मिट्टी की खुदाई हो रही थी, उसकी गाटा संख्या रॉयल्टी दस्तावेज में दर्ज नहीं थी। इस पर खनन निरीक्षक जेसीबी को थाने ले जाने लगे। बताया गया कि रास्ते में भट्ठा स्वामी स्टांप व संबंधित कागजात लेकर पहुंच गया, जिनमें संबंधित गाटा संख्या दर्ज थी। दस्तावेजों की दोबारा जांच के बाद कागजात सही पाए गए, जिसके बाद जेसीबी मशीन को छोड़ दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.