गढ़वा, नवम्बर 17 -- डंडई, प्रतिनिधि। सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्थानीय राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करना, लंबित मामलों के निस्तारण में गति लाना और विधि व्यवस्था से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने भू-राजस्व के लंबित मामलों, अतिक्रमण से संबंधित प्रकरणों, अवैध खनन की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सीओ से अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने व नियमित निगरानी को कहा। उसके अलावा एसडीएम ने दाल-भात केंद्र का मुआयना किया। शिकायत निवारण तंत्र, तथा कार्यालय प्रबंधन और सुविधाओं की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.