उरई, फरवरी 21 -- कालपी। संवाददाता बालू का अवैध परिवहन बन्द नहीं है। शुक्रवार देररात एसडीएम की अगुवाई में चले अभियान मे आधा दर्जन से अधिक ट्रक पकड़े गए है जिनके पास खनिज प्रपत्र नहीं थे। सभी को सीज कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वैसे तो इस क्षेत्र में बयायालू का अवैध परिवहन कोई नया नहीं है बल्कि वर्षो से जारी है जिसकी बानगी हाईवे में बनी नालिया दे रही है हालाकि प्रशासन समय समय पर अभियान चलाकर ऐसे वाहनो के खिलाफ कार्रवाई भी करता है लेकिन इसके बावजूद भी इस खेल पर विराम नहीं है और इसी के चलते शुक्रवार देररात एसडीएम मनोज कुमार सिंह तथा सीओ अवधेश कुमार सिंह की मौजूदगी में जोल्हूपुर व इटौरा रोड पर हुई आकस्मिक चैकिंग में आधा दर्जन ओवरलोड वाहन हत्थे चढ गये जिनके पास खनिज प्रपत्र नहीं थे जिसके चलते इन्हें कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस की अभ...