बुलंदशहर, फरवरी 3 -- एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि मंगलवार को अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार गांव किर्रा पहुंच गए। जहां उन्होंने निरीक्षण किया। मौके पर खनन किए गए खेत में एक पोकलेन मशीन खड़ी हुई मिली। जिसके अवैध खनन में लिप्त पाए जाने के कारण मशीन को थाना खुर्जा देहात के सुपुर्द कर दिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही प्रशासनिक टीम द्वारा अवैध खनन की आख्या उच्चाधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। एसडीएम ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.