पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त शशि रंजन ने पलामू समाहरणालय में गुरुवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक कर पलामू जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम प्रभावी रूप से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसकी रोकथाम से विधि व्यवस्था संधारण में भी मदद मिलेगी। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में टास्क फोर्स की अहम भूमिका है। टास्क फोर्स के सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय रखकर कार्य किए जाने से जरूरत है तभी रोकथाम संभव है। उन्होंने सभी को अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अभियान चलाकर छापेमारी करते हुए संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रोकथाम करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार व अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.