गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा मुताबिक अवैध कालोनियों के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण के कड़े रुख का असर दिखने लगा है। प्राधिकरण क्षेत्र के मानीराम स्थित ताल जहदा, ताल कंदला और कड़जहां क्षेत्र में तीन फर्मे पहले ही प्राधिकरण के लाइसेंस पर टाउनशिप विकसित कर रहीं । वहीं, अब गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बनसप्ती मंदिर फुरसतपुर तिराहा के पास एक और निजी टाउनशिप विकसित होगी। फर्म द्वारा प्रस्तावित इस टाउनशिप परियोजना के ले-आउट को प्राधिकरण ने परीक्षण के बाद लाइसेंस दे दिया है। यह स्वीकृति 14 दिसंबर 2030 तक वैध रहेगी। यह परियोजना कुल 27 एकड़ भूमि में विकसित की जाएगी, जिसमें से 10 एकड़ क्षेत्र को स्वीकृत टाउनशिप के रूप में विकसित होगी। टाउनशिप में स्कूल, अस्पताल और शापिंग कांप्लेक्स जैसी सभी आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.