रामपुर, फरवरी 10 -- सरकार की भू-माफिया पर जीरो टॉलरेंस और गोवंश संरक्षण की दोहरी नीति को रामपुर प्रशासन ने एक साथ धरातल पर उतारकर नजीर पेश की है। प्रशासन ने शाहबाद में माफिया के जबड़े से छीनी 400 बीघा सरकारी जमीन पर अब हरा चारा उगेगा, जिससे चार गोशालाओं में रह रहे गोवंश को सीधा लाभ मिलेगा। अक्सर अतिक्रमण हटने के बाद जमीनों पर दोबारा कब्जे का डर बना रहता है, लेकिन जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इस समस्या का स्थायी और इको-फ्रेंडली समाधान निकाल लिया है। शाहबाद तहसील में प्रशासन ने अभियान चलाकर न केवल 400 बीघा बेशकीमती भूदान भूमि को माफिया के चंगुल से आजाद कराया, बल्कि अब यह जमीन बेसहारा गोवंश के लिए अक्षय पात्र साबित होगी। डीएम के निर्देश पर यहां गोशालाओं के लिए हरा चारा उगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। विनोबा भावे के समय दान मिली थी जमीन ...