प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 22 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। जबरिया कब्जा करने के विरोध पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुभाष चंद दुबे के घर के सामने मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे कुछ लोग जमीन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। आरोप है कि कब्जा करने वालों ने लाठी और रॉड से मारकर सुभाषचंद को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। परिजन घायल को सीएचसी कोहंडौर ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मामले में घायल की पत्नी आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.