सहारनपुर, जून 14 -- गंगोह। ग्राम लखनौती अहतमाल स्थित संक्रमणीय भूमिधर हरियाणा निवासी की भूमि को ट्रैक्टर से जोतकर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप है। विरोध करने पर पिता पुत्र पर जानलेवा फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्राम गुमथला थाना रादौर यमुनानगर में हरियाणा निवासी दीपचंद पुत्र श्मसेर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कल्बे हसन, कालू, गयूर, दानिश, ताहिर, मुरसलीन, आवेश, गयूर, उमेर सहित दस लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार बीएचएस की सुसंगत धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरु करदी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...