मुरादाबाद, मार्च 8 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव भरता वाला में सरकारी जमीन पर बारात घर का निर्माण करने की मांग को लेकर कोतवाली पहुंची महिलाओं की एसडीएम से नोंकझोंक हो गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है तो एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के भरता वाला में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर मांग की कि अवैध कब्जा हटवाया जाए और बारात घर का निर्माण इस जमीन पर कराया जाए। उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने कहा कि कई बार पैमाइश कराई जा चुकी है और सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा नहीं पाया गया है। सरकारी जमीन पर बारात घर का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों पर भरोसा नहीं है, तो बाहरी तहसील की टीम गठित कराकर पैमाइश करा लें लेकिन सरकारी जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.