गंगापार, मार्च 12 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम मऊदोस्तपुर रेलवे क्रॉसिंग की निवासी गीता देवी, पत्नी स्वर्गीय भानु, ने आरोप लगाया कि वह अपने घर में बिजली का वैध कनेक्शन लिए हुए हैं। उनके पड़ोसी जबरन उनकी केबिल में तार जोड़ रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। गीता देवी ने मऊआइमा थाने में रवि, आरती और गीता उर्फ द्वारिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.