बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। अवैध पेड़ कटान को लेकर वन संरक्षक बरेली छह माह के भीतर बदायूं प्रभाग से डिप्टी रेंजर समेत दो के लिए निलंबित कर चुके हैं। इसके बावजूद बदायूं में अवैध कटान नहीं रुक रहा है। अवैध कटान को लेकर वन संरक्षक ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल रोकथाम के निर्देश डीएफओ को दिए हैं। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी जिस विभाग पर है उसी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अवैध तरीके से पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। हरियाली के जिम्मेदार पूरी तरह से बदायूं में हरियाली के दुश्मन बन गये हैं, उनके द्वारा पेड़ कटान के दौरान धन के लालच में प्रतिबंधित प्रजातियों एवं हरे पेड़ों पर भी आरा चलवा दिया जाता है। इसका प्रमाण वन संरक्षक बरेली मंडल द्वारा अवैध कटान को लेकर की गईं कार्रवाई हैं। वन संरक्षक पीपी सिंह बिसौली र...