मथुरा, जनवरी 19 -- थाना कोसीकलां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कामर-बिछोर मार्ग पर पुलिया के समीप से तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन मोबाइल के अलावा पिकप गाड़ी से अवैध कटान को ले जाये जा रहे दो गोवंश, दो बांक बरामद किये। तीनों का पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम के तहत चालान किया। इनके बरामद की गयी पिकप को सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां राजकमल सिंह ने बताया कि रविवार रात वह उप निरीक्षक रजनीश नैन पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रमण पर थे। रात करीब सवा दस बजे सटीक सूचना पर पुलिस टीम के साथ कामर से बिछोर जाने वाले रास्ते पर पुलिया के समीप चेकिंग कर रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकप लोडर को रुकवाया तो उसमें सवार युवक गाड़ी छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर राजू निवासी बरहन, आगरा, वीरेन्द्र कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.