मधुबनी, फरवरी 21 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड की संतनगर पंचायत में शनिवार को अवैध उगाही के आरोप को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो आवास सहायकों को पकड़कर पंचायत सरकार भवन लाया और एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के बीच से निकालकर सुरक्षित थाना ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि संत नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर राशि वसूली की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि आवास सहायक प्रमोद कुमार महतो और पूर्व आवास सहायक राजकुमार मुखिया गांव में घूम-घूमकर लोगों से नाम जोड़ने के नाम पर 700 से 1000 तक की मांग कर रहे थे। मुखिया आरती देवी के ससुर रामदेव प्रसाद ने बताया कि आवास सहायक ने आकर कहा कि 800 लोगों की सूची से मात्र 10 प्रतिशत का ही नाम दोबारा जोड़ा जाए...