नोएडा, जून 1 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर बनी बहुमंजिला इमारत में लगी सील तोड़ने के आरोप में एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। केस नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल आठ के अवर अभियंता एसके वर्मा की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस नामजद आरोपी से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक हाजीपुर गांव के खसरा संख्या 412 पर एटीएस हेमलेट सोसाइटी निवासी सुनील त्यागी द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। संबंधित भूमि नोएडा प्राधिकरण की कब्जा प्राप्त भूमि है। अतिक्रमण को रोकने के लिए प्राधिकरण की ओर से पुलिस स्टेशन पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए शिकायतीपत्र भी दिया गया था। संबंधित भूमि पर बनी अवैध बिल्डिंग को प्राधिकरण द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.