समस्तीपुर, दिसम्बर 3 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम एवं निजी अस्पतालों के मकड़जाल फैला है। ऐसे नर्सिंग होम एवं अस्पताल में अलग-अलग समय मे इलाज कराने आये मरीजों की मौत एवं मौत के बाद हंगामा भी होती रहा है। पुलिस भी हंगामा के बाद पहुंचती है। लेकिन अधिकांश मामले में एक तय राशि की लेन-देन होने के बाद समाप्त हो जाते हैं। डीएम या सीएस के आदेश निर्देश पर अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों की गठित टीम जांच भी करती है। लेकिन एक दिन भी किसी अस्पताल को बंद होते नहीं देखा गया है। अनुमंडल अस्पताल में इलाज व जांच की सुविधा है। बावजूद अवैध निजी अस्पताल फल फूल रहे हैं। विभाग या प्रशासन का ऐसे अस्पतालों पर कोई नियंत्रण नजर नहीं आता है। फलत: लाचार मरीज व उनके परिजन अधिक राशि खर्च करके भी बेहतर इलाज से वंचित रह...