बिजनौर, फरवरी 2 -- स्योहारा। सहसपुर क्षेत्र में मीट फैक्ट्री द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से मीट फैक्ट्री द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की जांच के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई का निर्णय लिया। निर्धारित समय पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी, जबकि राजस्व विभाग के अधिकारियों की निगरानी में अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में...