हरिद्वार, मार्च 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। शहर में पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन रोड से करीब 52 अस्थाई दुकानों को हटाया गया। दोबारा अवैध रूप से दुकानें लगाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। गुरुवार को एसपी सिटी पंकज गैरोला की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत रेलवे स्टेशन रोड और बस स्टैंड के आसपास अस्थायी दुकानों और ठेलों को हटवाया गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देकर कहा कि यदि दोबारा अवैध रूप से दुकानें लगाई गईं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.