बिजनौर, जनवरी 15 -- नूरपुर। अवैध खनन के डम्परों व शुगरमिल के प्रदूषित पानी की पाइपलाइन से बहते पानी से लोकनिर्माण विभाग की धारुपुर से पुरैनी दुर्वेशपुर के बीच मे सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। गांव धारुपुर निवासी किसान पूर्व प्रधान बलराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, राहुल सिंह व शशिकांत राजपूत आदि का कहना है कि लोकनिर्माण विभाग की अस्करीपुर धारुपुर रोड पर राजस्वग्राम पुरैनी दुर्वेशपुर के जंगल मे धारुपुर रोड के किनारे पिछले एक माह से अधिक समय से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके कारण पुरैनी दुर्वेशपुर के जंगल के चौराहे पर लोनिवि की सड़क नीचे धंस गयी है तथा पक्की सड़क पर मिट्टी जमा हो गयी है। इसी चौराहे के आसपास से शुगरमिल के प्रदूषित पानी की पाइप लाइन निकल कर जा रही है जिसका पानी किसान सिंचाई के लिए प्रयोग करते हैं। किसानों का आरोप है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.