लोहरदगा, अगस्त 9 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के अविराम कालेज आफ एजुकेशन में शुक्रवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सभी महिला कर्मियों ने रैम्प वाक किया। सावन कास्ट्यूम मेहंदी सहित अनेक सहित अनेक कई राउंड के प्रतियोगिता के बाद सावन की रानी का ख़िताब प्यारी टोप्पो को प्रदान किया गया। बेस्ट कास्ट्यूम का खिताब ममता टोप्पो, बेस्ट हेयर स्टाइल सरिता, बेस्ट बैगल पूजा और अच्छे प्रदर्शन के लिए पूना, शबनम और मालती, नमिता, कलावती, सुलेखा को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने विविध गीतों पर नृत्य प्रदर्शन किया और सावन महोत्सव का आनंद लिया। डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने बताया कि विगत कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केवल संस्थान...