बुलंदशहर, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निगम ने अविकसित/अविद्युतीकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को राहत देते हुए 70 रुपये प्रति वर्गफुट जमा राशि वाली योजना को सरल बना दिया है। अब इस योजना के तहत बिना किसी विशेष शर्त के बिजली कनेक्शन प्राप्त किया जा सकेगा।तहसील बिजलीघर पर तैनात जेई श्रीकृष्ण ने बताया कि योजना का उद्देश्य अविकसित/अविद्युतीकृत कॉलोनियों में प्लॉट, मकान या अन्य संपत्ति के स्वामियों को सुगमता से विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत ऐसी कॉलोनियों में एक व्यक्ति को भी 500 मीटर की एचटी लाइन और 250 मीटर की एलटी लाइन बनाकर संयोजन दिए जा सकते है। ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि भी की जा सकती है।पहले अविकसित/अविद्युतीकृत कॉलोनियों में विद्युत कनेक्शन लेना एक तरह से असम्भव काम था। बताया कि 70 रुपये वर्गफुट यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.