आजमगढ़, सितम्बर 2 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खालीसपुर में आवास दिलाने के नाम पर सोमवार की शाम महिला का आभूषण लेकर जालसाज फरार हो गये। जालसाजों ने चेक के नाम पर कागज महिला को दिये। खालीसपुर निवासी मुमताज अहमद जो शादी विवाह में बाजा बजाता है। सोमवार को मुमताज घर पर नहीं थे। बाइक सवार दो लोग घर पर पहुचे और मुमताज की पत्नी शाहजहा घर पर थी। बाइक सवारो ने आवास सर्वे करने की बात कही। महिला जालसाजों के झांसे मे आ गई। कागजात पर नाम पता लिखने के बाद बोले की छह हजार रुपये देना पड़ेगा तभी आवास पास होगा। महिला ने पैसे मे असमर्थता जताई तो बोले आभूषण ही दे दिजिए हम लोग पैसा जमा कर देगे। जब पैसा दिजिएगा तो आभूषण वापस कर देगे। महिला झासे में आ गई और पहले हुए सोने चांदी के आभूषण दे दिये। इसके बाद जालसाज कागज थमाते हुए बोले यह चेक रखे रहि...